विंध्याचल। रविवार की दोपहर सायं काल तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से कर निर्धारण अधिकारी की देखरेख में विंध्य कॉरिडोर योजना के भवन मालिकों का सत्यापन किया गया। कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में सत्यापन कराया गया।
विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारो ओर प्रस्तावित 50 फीट परिक्रमा पथ बनाया जाना संभावित है। जिसके अंतर्गत 92 भवन दुकान मकान चिह्नित किए गए हैं। रविवार की दोपहर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में भवन मकान व दुकान के मालिकों का वास्तविक मालिकाना हक का सत्यापन करने के लिए टीम जुटी। मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ गलियों में घूम-घूम कर सभी दुकानों के मकान व भवन का सत्यापन के तहत लगभग 50 भवन मालिकों का सत्यापन किया गया। इस योजना के अंतर्गत जो भी भवन अथवा दुकान चिह्नित किए गए हैं। उनका वास्तविक मालिक हक के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद किया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी भी मकान या दुकान पर कोई दूसरा मालिकाना हक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर जिला प्रशासन को न दे दिया गया हो। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अनिल जायसवाल, राजस्व निरीक्षक अंशुमान शुक्ला, टैक्स निरीक्षक नंदराज, शिवप्रसाद, अरुण कुमार एवं तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय क्षेत्रीय लेखपाल अरुण तिवारी, कंतित लेखपाल ओमप्रकाश उपाध्याय एवं मंगला दुबे आदि थे।