फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट के साथ गृहकर वसूली के लिए नगर निगम के काउंटर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में गृहकर वसूली के लिए नगर निगम ने अपने सभी पांचों जोनल कार्यालय एवं मुख्यालय स्थित टैक्स कलेक्शन सेंटर शुरू कर दिया गया है। जहां पर कोई भी भवन स्वामी अपने भवन का गृहकर जमाकर वर्तमान कर पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकता है। यह छूट 30 जून तक है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम की ओर से कोविड-19 से बचाव के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है। कोई भी भवन स्वामी नगर निगम के वेबसाइट www.nnvns.org.in पर जाकर अपने भवन का गृहकर जमा कर सकता है। गत 15 अप्रैल से 18 मई तक कुल 3120 भवन स्वामियों ने 44,15,790 रुपये अपने भवन का गृहकर जमा किया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर के सभी सम्मानित भवन स्वामियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक की संख्या में अपने भवन का गृहकर ऑनलाइन जमा कर दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें