वाराणसी। नगर निगम की ओर से कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क के आसपास के 4 पार्काें का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने इन पार्कों में सुंदरीकरण के साथ हॉर्टिकल्चर, वॉल पट्टी पर डिजाइन बनाने को कहा। इसके अलावा छूटे हुए वॉल पर पेंटिंग कराने, पाथवे के इंटरलॉकिंग मेंटेनेंस, हॉर्टिकल्चर वाले स्थान पर रेलिंग मेंटेनेंस, पेंटिंग आदि कराने को कहा। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, उद्यान अधीक्षक, पूर्व पार्षद दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो