फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम के वाहन और सफाईकर्मी होंगे जीपीएस से ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की सभी गाड़ियों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। इसमें कूड़ा गाड़ी भी शामिल की जाएंगी। साथ ही सफाईकर्मियों को भी जीपीएस के जरिए ट्रैक किया जाएगा। इस काम में स्मार्ट सिटी की मदद ली जाएगी। त्रिनेत्र भवन से सबकी ऑनलाइन माॅनीटरिंग होगी। पूरी कार्ययोजना बना ली गई है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन 5 से 7 लाख लोगों का आना-जाना हो रहा है। इससे सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। अब सफाई व्यवस्था की बेहतर कार्ययोजना बनाई गई है। अभी निगम में 5500 से ज्यादा सफाईकर्मियों की टीम है। इसमें 857 नियमित, 1034 संविदा और बाकी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों की निगरानी करना किसी चुनौती से कम नहीं है। सफाई कर्मचारियों को छोटी डिवाइस दी जाएगी। ये डिवाइस वे अपनी कलाई पर घड़ी की तरह पहन कर रखेंगे या फिर पॉकेट में लेकर चलेंगे। जैसे ही सफाईकर्मी अपना एरिया छोड़ेंगे या फिर नहीं पहुंचेंगे तो कंट्रोल रूम पर मैसेज पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसी तरह सभी वाहनों की भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की गाड़ियों के साथ सफाईकर्मियों की भी ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी की मदद ली जाएगी।
डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें