वाराणसी। 15 जुलाई तक टैक्स में मिलने वाली छूट की अंतिम तिथि को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आम जनता की सुविधा के लिए इस सप्ताह पड़ने वाले दूसरे शनिवार (11 जुलाई) और रविवार (12 जुलाई) के सरकारी अवकाश पर भी सभी टैक्स कलेक्शन काउंटर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिना किसी छूट के पूरा टैक्स देना होगा। ब्यूरो