नगर निगम की ओर से सोमवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। भेलूपुर चौराहा, नारिया तिराहा और लंका चौराहा तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान ठेले, गुमटी और अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाया गया है। इसके साथ ही 1.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए तीन सौ ग्राम का जुर्माना वसूला गया।