फरीदपुर स्थित मानस स्थली आवासीय विद्यालय में चल रही 23वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रदेश भर की 43 टीमें के छह सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसका समापन 26 मार्च को होगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रयागराज टीम का दबदबा रहा है। बालिका वर्ग के लीग मैच में वाराणसी ने कानपुर देहात को 25-04 से मात दी। बालक वर्ग में मुरादाबाद ने बीएचयू को 42-14 से, वाराणसी ने झांसी को 34-21 से हराकर विजय प्राप्त की।