फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की सड़कें चमकाने के निर्देश: नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 03:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए नगर आयुक्त निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के काम में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने शहर के कई मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम के आयोजन के मद्देनजर शहर की सड़कों को सुधारा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार सुबह नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने शहर के कई मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सड़कों पर निर्माण सामग्री और सीवर जाम की समस्या मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कज्जाकपुरा फल मंडी के पास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद सड़क पर गिट्टी और मलबा बिखरा हुआ था। नगर आयुक्त ने तत्काल मलबा हटवाकर सड़क पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिए।

Trending Videos

कज्जाकपुरा और यूनिटी मॉल क्षेत्र का निरीक्षण
कज्जाकपुरा स्थित निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के समीप सीवर जाम की गंभीर समस्या सामने आई। उन्होंने तत्काल सक्शन मशीन मंगवाकर सीवर की सफाई कराने का आदेश दिया। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि यातायात किसी भी स्थिति में बाधित न हो।
विज्ञापन

धूल रोकने के लिए विशेष निर्देश
सिटी स्टेशन के पास रेलवे के निर्माण कार्य के कारण भारी धूल-मिट्टी उड़ रही थी। इस समस्या से निपटने के लिए नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव करने को कहा गया। नमो घाट जाने वाले मार्ग पर पलंग शहीद के पास रेलवे कार्य के चलते धूल रोकने के लिए व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें