फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वार्डों में कैंप लगाकर नगर आयुक्त ने बताई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विकसित भारत यात्रा का बुधवार से शुभारंभ हो गया। शासन के निर्देश पर 22 से 26 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के पहले दिन नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दो वार्डों में कैंप लगाकर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने वरूणापार जोन स्थित वार्ड लोढ़ान एवं गणेशपुर में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने, क्षय रोग की जांच के साथ ही जन औषधि केंद्रों की जानकारी दी जबकि आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) आदि विभागों के अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के बारे में बताया। नगर आयुक्त ने कहा कि विकास यात्रा का प्रमुख उद्देश्य योजनाओं का लाभ वंचित लोगो तक पहुंचाना, जन सामान्य को जागरूक करना है। कैंप में अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य, जोनल अधिकारी वरुणापार इन्द्र विजय सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें