फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर आयुक्त ने जेडएसओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नगर विकास से अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी दी चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा से बदसलूकी के मामले में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जोनल स्वास्थ्य अधिकारी (जेडएसओ) रविचंद्र निरंजन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेजकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा इस प्रकार की घटना न हो।
विज्ञापन

बीते 16 अगस्त को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आरोप लगाया था कि उनके कार्यालय में घुसकर जेएसओ ने उनके साथ मारपीट की। उनके अनुसार रामनगर वार्ड का काम देखने वाले जेएसओ को अपने कमरे में बुलाकर साफ सफाई के बारे में बातचीत की। इस दौरान दोनों लोगों के बीच बहस होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। यह बात सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य से जांच कराई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें