फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर आयुक्त ने मांगी हर वार्ड की सफाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को वरुणा पार जोन में नारायणपुर, तरना वार्ड का निरीक्षण किया। कचरा प्रबंधन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, नाला सफाई, पेयजल आपूर्ति, तालाब एवं कुएं आदि सभी प्रमुख कार्यों को देखा। नगर आयुक्त ने निरीक्षण में कहा कि प्रत्येक वार्ड की दैनिक सफाई रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटों की खराबी के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करें। नाले-नालियों की सफाई में लापरवाही न हो। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज एवं अवरोध की शिकायतें मिलने पर 24 घंटे के भीतर निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अतिक्रमण प्रभावित स्थानों का सर्वे कर नियमित कार्रवाई की जाए।
नगर आयुक्त ने तालाबों, कुओं व अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण-सफाई कार्य नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि उनके घरों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित वाहनों/डस्टबिन में ही दें। सड़क एवं नालियों में न फेंकें, स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम 1533 पर दर्ज कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें