फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सावन में विश्वनाथ धाम का मुमुक्षु भवन हो गया फुल, नहीं मिलती जल्दी यहां रहने की जगह

Wed, 26 Jul 2023 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ऐसी मान्यता है की काशी में मृत्यु से मुक्ति मिलती है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के आंगन में उनके सानिध्य में रहकर कौन मोक्ष पाना नहीं चाहेगा?  शायद यही कारण है कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन पहले सावन में ही फुल हो गया है। 
विज्ञापन
मुमुक्षु भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसी मान्यता है की काशी में मृत्यु से मुक्ति मिलती है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के आंगन में उनके सानिध्य में रहकर कौन मोक्ष पाना नहीं चाहेगा?  शायद यही कारण है कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन पहले सावन में ही फुल हो गया है। काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित मुमुक्षु भवन के दरवाजे हाल में ही मोक्ष की चाहत रखने वालों के लिए खोले गए थे।

विज्ञापन


भवन को संचालित करने वाली तारा संस्था के मैनेजर कोमुदी कांत आम्टे ने बताया कि सावन के दो महीने तक मुमुक्ष भवन की बुकिंग हो चुकी है। भवन में 40 लोगों के रहने की जगह है। 36 लोग रह रहे हैं। जल्द ही दो लोग और आ जाएंगे। उनके लिए दो बेड रिजर्व रखा गया है। 

मैनेजर ने बताया कि मुमुक्षु भवन में रह रहे वृद्धजन टीवी पर धार्मिक सीरियल देख रहे हैं। धाम में चल रही कथा को रोजाना सुन रहे हैं। वृद्धजन रोजाना बाबा का दर्शन करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें