पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने यहां दावा किया है कि मोदी और योगी ने सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों की शक्ति को प्रबल बनाया है। मुंबई फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष रह चुके अमरजीत मिश्र ने कहा कि जिस हिंदुस्तान में बहुसंख्य होने के बावजूद हिंदू समाज दब कर रहता था वह अब मुखर भी हुआ है और संगठित भी।
मुंबई के उत्तरभारतीय नेता ने बीते दिनों मुंबई में हुए सकल हिंदू समाज के विशाल मोर्चे की सफलता को उद्धृत करते हुए कहा कि दो दिनों के आव्हान पर यदि शिवाजी पार्क से लेकर कामगार मैदान तक हिंदुओं का भगवा महासागर सड़क पर उतर सकता है तो इसे हिंदू नवजागरण का महापर्व ही कहेंगे। मिश्र ने कहा कि इस मोर्चे में शामिल माताओं - बहनों के साथ ही नन्ही बच्चियों ने देश में षड्यंत्र के तहत चलाए जा रहे लव जिहाद के विरोध में शंखनाद भी किया।
पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोग जाग गए हैं। हमारी दुर्गाओं के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला तो सदियों से था, लेकिन अब आत्म शांति के लिए माला का जाप और और आत्म रक्षा के लिए भाला के ताप से भी परिचित कराने की शिक्षा उन्हें दी जा रही है। मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब दुनिया के लोगों से हम कह सकते हैं कि यूपी नहीं देखा तो दुनिया नहीं देखी। यूपी में हत्यारों, भ्रष्टाचारियों व कुख्यात अपराधियों के दिन अब लद गए। सरकारी जमीनों को अपनी जायदाद समझने वाले भूमाफियाओं को भी उनकी औकात बता दी गई। सामान्य मज़दूर , किसान , वंचित - पीड़ित सभी के दिन बहुरे हैं। भाजपा नेता मिश्र ने कहा कि सीएम योगी की बुलडोजर बाबा की छवि अनायास नहीं बनी है, यह सामान्य नागरिकों के दिल के विश्वविद्यालय से मिला आश्वस्ति का प्रमाणपत्र है।