फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संकुल परिसर में जल्द होगा मल्टीपरपज हाल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित पद्यमविभूषण गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल परिसर में मल्टीपरपज हाल के उच्चीकरण का काम तेजी से चल रहा है। वीडीए की ओर से जल्द ही इसका लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही है। इसके मद्देनजर वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने अधिकारियों के साथ सांस्कृतिक संकुल पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान काम में देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द काम पूरा कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

स्थल निरीक्षण के दौरान ईशा दुहन ने परियोजना के समस्त फ्लोरिंग, इंटरलाकिंग एवं बाहरी विकास कार्यो को एक सप्ताह में पूर्ण कराये जाने, परियोजना के समस्त सिविल कार्यों के वाह्य विकास कार्यों को शिफ्टो में एवं आवश्यकतानुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा दिव्यांगजनों की सुविधायुक्त आवागमन हेतु हाल के प्रवेश द्वार पर रैम्प बनवाने, परियोजना से संबंधित अभियंताओं को भी लगातार निरीक्षण करने, करते हुए प्रत्येक दशा में निर्धारित समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान आशुतोष श्रीवास्तव, आनंद कुमार मिश्रा अनिल कुमार दुबे, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
मानचित्र निस्तारण में 70 नोटिस मामलों पर सुनवाई
वीडीए कार्यालय में सोमवार को वार्ड सिकरौल, शिवपुर, सारनाथ और नगवां के लिए आयोजित मानचित्र निस्तारण कैंप में मानचित्र से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान कुल 70 नोटिस प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इसमें सात एनओसी भी जारी की गई। कुल दो नए शमन मानचित्र आवेदन जमा हुये और दो पूर्व में जमा मानचित्र आवेदनों को स्वीकृत किया गया।इसमें 5.89 लाख का शमन शुल्क भी लगाया गया। कैंप में आवेदकों द्वारा 14.23 लाख का शमन शुल्क प्राधिकरण कोष में जमा किया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सभी 13 वार्डों की सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण हेतु प्राधिकरण नवीन सभागार में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें