फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मुलायम सिंह यादव के लिए वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने लिया कठोर प्रण, शुरू की दंडवत प्रणाम यात्रा

Sat, 08 Oct 2022 04:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके समर्थक जगह-जगह पर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने शुरू किया दंडवत प्रणाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है। मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वास्थ लाभ के लिए वाराणसी में एक सपा कार्यकर्ता ने कठोर व्रत लिया है।

विज्ञापन


उसने दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है। शनिवार को सपा कार्यकर्ता  करीब दो किलोमीटर दंडवत प्रणाम कर मंदिर पहुंचा और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य होने की कामना की। उसने कहा कि सपा संरक्षक के ठीक होने तक वह प्रतिदिन दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंचेगा।

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर गांव निवासी अजय फौजी ने दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है। उन्होंने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का प्रशंसक बताया। बताया कि मैंने  संकल्प लिया है कि जब तक हमारे नेताजी स्वस्थ नहीं हो जाते हैं तब तक रोजाना घर से दंडवत प्रणाम करते हुए चौरा माता मंदिर तक जाऊंगा।
विज्ञापन


Trending Videos

वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने शुरू किया दंडवत प्रणाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कहा कि सपा संरक्षक का जल्द स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। वह हम जैसे लाखों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और आदर्श हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके समर्थक जगह-जगह पर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। 

मेरा शरीर नेताजी को समर्पित 
अजय फौजी ने कहा कि नेताजी ऐसी शख्सियत हैं जो कभी छोटे-बड़े का भेद नहीं करते। वो सबसे एकसमान प्रेम करते हैं। उनके लिए मैं जिंदा भी हूं और प्राण भे दे कता हूं। अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे तो मैं लिखित देने को तैयार हूं कि मेरा शरीर नेताजी को समर्पित कर दिया जाए।

नेताजी का जल्द स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। वह हम जैसे लाखों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और आदर्श हैं। पूरी उम्मीद है कि चौरा माता हमारी प्रार्थना पर ध्यान देंगी और हमारे नेताजी स्वस्थ होकर एक बार फिर हम सबके बीच होंगे।
विज्ञापन

सपा की देश बचाओ देश बनाओ यात्रा स्थगित
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के कारण पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। वाराणसी जिले में पदयात्रा कैंट उत्तरी व दक्षिणी विधानसभा में आज  से 10  अक्तूबर तक प्रस्तावित थी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजित यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने पर पदयात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें