फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड के चश्मदीद गवाह ने बयां किया दर्द, भाई जैसे थे, सामने ही गोलियों से छलनी..

Thu, 08 Jun 2023 07:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा के बाद अवधेश राय हत्याकांड के चश्मदीद गवाह विजय पांडेय उर्फ विजय गुरु का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद की अदालत में भी मुख्तार के साथियों का सच बताना है। 32 वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान कई बार धमकियां मिलीं। 
विज्ञापन
अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा के बाद अवधेश राय हत्याकांड के चश्मदीद गवाह विजय पांडेय उर्फ विजय गुरु अब इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों भीम सिंह व राकेश न्यायिक की सच्चाई अदालत में बताएंगे। इलाहाबाद की अदालत में पत्रावली पहुंचने के साथ ही विजय को गवाही देनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: अब दिल्ली के लिए भी राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा, 12 घंटे बाद पहुंचाएगी आनंद विहार, ये है रूट

मामले में गवाह विजय पांडेय का कहना है कि इलाहाबाद की अदालत में भी मुख्तार के साथियों का सच बताना है। 32 वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान कई बार धमकियां मिलीं। प्रलोभन देने के प्रयास किए गए। मगर, अवधेश राय भाई जैसे थे। मेरे सामने ही गोलियों से उन्हें छलनी किया गया। वह मंजर अब भी मेरी आंखों के सामने आ जाता है। मुख्तार अंसारी को सजा मिल चुकी है। अब लक्ष्य उसके साथियों को उनकी जगह पहुंचाना है। घटना में भीम सिंह और राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश न्यायिक शामिल थे। सब लगातार फायरिंग कर रहे थे। अब इलाहाबाद की जिला अदालत में मुकदमे के ट्रायल शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

मेरी सुरक्षा में कौन सी समीक्षा का इंतजार- अजय राय

अवधेश राय के भाई और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया से कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं। सुरक्षा के नाम पर दो सिपाही दिए गए हैं। अब उसे सजा मिल गई। मेरी और परिवार की जान पर खतरा बढ़ा है। बदमाश बदला लेने का प्रयास कर सकते हैं। आखिर मेरी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए किस समीक्षा का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें