फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुगलसराय नहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कहिए, केंद्र सरकार ने बदला नाम

Mon, 06 Aug 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले में मुगलों की निशानी माने जानेवाले मुगलसराय जंक्शन को रविवार के दिन नया नाम दे दिया गया।  मुगलसराय जंक्शन को केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नाम दिया है। मुगलसराय जंक्शन के नए नाम के बोर्ड से परदा हटाने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुगलसराय स्टेशन से सटे बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में   मुगलसराय के नए नाम का लोकार्पण हुआ, लखनऊ तक के लिए एक नई  ट्रेन एकात्मता एक्सप्रेस  का शुभारंभ हुआ, महिला चालित मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के साथ ही करीब 200 करोड़ रुपये की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ।

इसी के साथ ही पड़ाव पर बनने वाले दीन दयाल संग्रहालय से लेकर चौराहे का सुंदरीकरण एवं दीनदयाल की मूर्ति की बुनियाद रखी गई।  बता दें कि केंद्र सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने की घोषणा पहले ही कर दी थी, इसको अमली जामा पहनाने का काम पिछले महीने से तेज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के साथ मुगलसराय जंक्शन की जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन नाम रविवार से जुड़ गया।  बता दें कि इस स्टेशन को भगवा रंग में रंगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें