दो उड़ानों को वाराणसी डायवर्ट किया गया। पहली उड़ान क्यूपी 1407 हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी, जिसमें 195 यात्री सवार थे। यह विमान रात 8:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और पार्क किया गया।
दिल्ली में खराब मौसम के चलते बुधवार शाम दो विमानों को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। दोनों उड़ानें अकासा एयर की थीं और सुरक्षा कारणों से उन्हें वाराणसी में उतारा गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पहली उड़ान क्यूपी 1407 हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी, जिसमें 195 यात्री सवार थे। यह विमान रात 8:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और पार्क किया गया। वहीं दूसरी उड़ान क्यूपी 1808 बागडोगरा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 178 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट रात्रि 8:25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई और इसे भी एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के कारण दोनों विमानों को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।