Varanasi News: आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने सिगरा स्टेडियम को 2-1 के सेट से हराया। इसमें रामनगर निवासी कुणाल ने सर्वाधिक 8 अंक बनाए। यहां बैडमिंटन, रिंग टेनिस, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, पुश-अप और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं हुईं।
जिला स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिले में कुल 319 खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इनमें से 129 खिलाड़ियों ने पदक जीता। सर्वाधिक सात प्रतियोगिताएं सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गईं।
विज्ञापन
आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने सिगरा स्टेडियम को 2-1 के सेट से हराया। इसमें रामनगर निवासी कुणाल ने सर्वाधिक 8 अंक बनाए। यहां बैडमिंटन, रिंग टेनिस, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, पुश-अप और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं हुईं।
वॉलीबॉल कोच पूजा यादव ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में सिगरा स्टेडियम की टीम ने पीएन कॉलेज, रामनगर को 2-1 के सेट से हरा दिया। इसमें राजकुमार ने 11 और दीपांशु ने 8 अंक बनाए। अंडर-11 वर्ग में सिगरा की टीम ने हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज की टीम को तीन सेट में पराजित किया। इसमें रिया सिंह ने अकेले 15 अंक बनाए। सिगरा स्टेडियम में 191 पुरुष और 128 महिलाओं में से 70 पुरुष और 59 महिलाएं विजेता रहीं।
विज्ञापन
चिन-अप बालक वर्ग में आयुष पांडेय तथा बालिका वर्ग में संजू यादव, अंडर-14 में आयन आलम तथा सिद्धि अग्रहरि चैंपियन रहे।पुश-अप की अंडर-14 श्रेणी में आरुष पांडेय और शिब्रा खातून, अंडर-18 में अभिषेक चंद्र यादव तथा प्रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। रस्साकशी की अंडर-14 बालक प्रतियोगिता में आराजी लाइन ब्लॉक ने काशी विद्यापीठ को और बालिका वर्ग में आराजी लाइंस ने आदमपुर को हराकर चैंपियनशिप जीती।
पुरुष वर्ग में काशी विद्यापीठ ब्लॉक ने आदमपुर को तथा महिला वर्ग में भेलूपुर ने दशाश्वमेध जोन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को मेयर अशोक तिवारी ने पुरस्कृत किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय, कनाइचंद तालापात्रा, पूजा यादव, गोरख यादव आदि उपस्थित रहे।
सोनाली ने 2 रेड में छह अंक लेकर प्रादेशिक कबड्डी में पलट दी बाजी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रादेशिक सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मिर्जापुर के बरकछा में खेली गई। पहले हाफ में आठ अंकों से पिछड़ रही वाराणसी मंडल की टीम ने अटैकर सोनाली कन्नोजिया ने दो रेड में बाजी पलट दी। सोनाली ने दो रेड में छह अंक और मीनू पाल ने चार अंक हासिल कर अलीगढ़ मंडल की टीम को पांच अंकों के अंतर से हरा दिया।मैच शुरू होते ही अलीगढ़ मंडल की टीम ने लगातार अंक हासिल करना शुरू किया और वाराणसी मंडल की टीम को स्कोर की दौड़ में पीछे धकेल दिया। पहले हाफ टाइम तक अलीगढ़ की टीम 8 अंक की लीड ले ली थी। दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। खेल के हर क्षेत्र में अपनी महारत साबित की। कैचर मीनू पाल की पकड़ में जो भी खिलाड़ी पहुंची उसे दम तोड़कर वाराणसी मंडल की टीम को अंक देना ही पड़ा। बारिश से बाधित मैच के फाइनल में वाराणसी मंडल ने अलगढ़ मंडल की टीम को 20-15 के स्कोर से हराया। इसमें बच्छाव की सोनाली कन्नोजिया, मीनू पाल के अलावा शीतल गौड़, अमृता यादव ने अंक हासिल किया।
तीसरे एशियाई हैंडबॉल में नैना ने किए 20 गोल
बहरीन में आयोजित तीन एशियन यूथ गेम्स में शनिवार को भारत टीम को हार का सामना करना पड़ा। चीन से हारकर भारतीय टीम पदक की दौड़ से बहार हो गई। इस प्रतियोगिता भारतीय महिला हैंडबॉल टीम पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम में शामिल वाराणसी की नैना यादव ने पांच गोल किए। पूरे टूर्नामेंट में नैना यादव ने 20 गोल किए। वाराणसी निवासी भारतीय टीम की गोलकीपर कोमल हैं।
जिलास्तरीय खो खो के तीन वर्गों में अराजी लाइन विजेता
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसके तीन वर्ग में आराजी लाइन की टीम विजेता बनी। जिला खो खो संघ की डॉ. सुधा रानी तिवारी ने बताया कि 6 से 11 आयु के बालक वर्ग में काशी विद्यापीठ ने सेवापुरी को और बालिका वर्ग में आराजी लाइन ने भेलूपुर को हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में आराजी लाइन ने काशी विद्यापीठ को और सीनियर वर्ग में आराजी लाइन ने काशी विद्यापीठ को हराया। महिला वर्ग में आराजी लाइन ने सेवापुरी की टीम को हरा दिया। निर्णायक की भूमिका तृप्ति अग्रवाल, यशोदा नंदा, सुजीत, मनोज कुशवाहा ने निभाई।
एनडीआरएफ की स्पर्धा में 80 ने किया योग
11वीं एनडीआरएफ की मेजबानी में चार दिवसीय अंतर-बटालियन खेल स्पर्धा का आयोजन शनिवार सुबह सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट परिसर में हुआ। इसमें चार वाहिनियों के करीब 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यवाहक कमांडेंट संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता शुरू कराई। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक खेली जाएगी। इसमें 8वीं एनडीआरएफ गाजियाबाद, 11वीं एनडीआरएफ वाराणसी, 16 एनडीआरएफ दिल्ली और 6वीं एनडीआरएफ बड़ोदरा गुजरात की टीम हिस्सा ले रही है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता साहूपुरी में रविवार सुबह 11 बजे से खेली जाएगी।