फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरेंः बीएचयू पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Thu, 28 Sep 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
pappu yadav - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के पांच दिन बाद भी माहौल गरमाया है। बुधवार को कुलपति और छात्रों से बिहार के मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे। पुलिस ने गेट पर रोका तो हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 6
pappu yadav - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में घटी घटना के बाद से देश भर में धरना-प्रदर्शन, राजनीतिक दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में सांसद पप्पू यादव दोपहर में करीब दो बजे बीएचयू गेट पहुंचे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
pappu yadav - फोटो : self

इसी क्रम में सांसद पप्पू यादव दोपहर में करीब दो बजे बीएचयू गेट पहुंचे। यहां पहले से ही तैनात पुलिस, पीएसी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह अड़े रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ लंका संजीव मिश्र सहित अन्य अधिकारियों से भी नोंकझोंक हुई। 
 

4 of 6
pappu yadav - फोटो : अमर उजाला

पप्पू यादव को सिंहद्वार पर रोके जाने के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक हुई। करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद कुछ छात्रों से गेट के बाहर उनकी मुलाकात हुई लेकिन कुलपति से बिना मिले ही लौटना पड़ा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
pappu yadav - फोटो : अमर उजाला

पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू ने छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। घटना के लिए कुलपति को दोषी बताते हुए उनका इस्तीफा मांगा, जेल भेजने की मांग की। कहा कि जल्द ही कुलपति को नहीं हटाया तो विरोध में दुर्गा पूजा के बाद बिहार बंद कराकर दिल्ली तक संदेश देंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pappu yadav - फोटो : अमर उजाला

कहा कि जब कुलपति मिलेंगे ही नहीं तो संवाद कहा से स्थापित होगा। पप्पू ने कहा कि हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार भी लगाएंगे। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद वह लौट गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें