अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने काशी के पिशाच मोचन कुंड पर पितरों का पिंडदान किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा का जनाधार खत्म हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। डबल इंजन की सरकार व्यापार कर रही है। आरोप लगाया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई है।
विज्ञापन
वे सोमवार को काशी के पिशाचमोचन में पिंडदान करने आए थे। गया निकलने से पहले सपा सांसद ने कहा कि वोट चोरी की शुरुआत मिल्कीपुर उपचुनाव से हुई थी। सरकार ने वोट चोरी कर उनके बेटे को हरवा दिया। इस सीट पर वे लगातार जीतते आ रहे हैं।
जब वे सांसद बने तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बेटे को प्रत्याशी बनाया, लेकिन सरकार ने वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती कर बेटे को हरवा दिया। वोट चोरी के बाद चुनाव जीतने के सवाल पर कहा कि राम की कृपा से चुनाव जीते हैं। कुछ लोग कहते हैं हम राम को लाएं हैं और राम हमें ले आए हैं। प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के सवाल पर कहा कि किसी की भी मां मां होती है, उनका सम्मान होना चाहिए।