फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां विंध्यवासिनी का हुआ शृंगार, चढ़ा बधावा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशीपुरा स्थित मां जगत् जननी जगदम्बा मां विंध्यवासिनी के अलौकिक शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां को भव्य बधावा अर्पित किया गया। गंगू का शिवाला अखाड़ा से मां विंध्यवासिनी चालीसा और स्तोत्र पाठ किया गया। कसेरा समाज ने माला, चुनरी, नारियल और फलों से सजाकर अखंड दीप एवं धातु निर्मित ध्वजा के साथ भव्य जुलूस निकाला। जुलूस बुलानाला, चौक और गोविंदपुरा होते हुए माता के दरबार में पहुंचा, जहां बधावा की थाल माता के चरणों में अर्पित की गई। स्तोत्र पाठ के बाद मातारानी की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद कसेरा, उपाध्यक्ष रतन लाल, महामंत्री घनश्याम कसेरा, सदस्य संतोष कसेरा, चंद्र कसेरा, बुद्धलाल कसेरा, अनिल कसेरा, अमन कसेरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें