फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटे से विवाद में गई मां की जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Fri, 26 Jun 2020 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के धर्मशाला क्षेत्र निवासी महिला की नाबालिग बेटे से विवाद के दौरान हुई मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन

 
सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि धर्मशाला क्षेत्र निवासी निर्मला पटेल (40) का पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे ने मां की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। घटना के समय आरोपी ने बहन के अलावा चाची व उनके बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।

विज्ञापन

उधर, इसकी जानकारी जब महिला के पति को मिली तो वह घर पहुंचे। वह दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो निर्मला अचेत थीं। आनन-फानन में परिजन निर्मला को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें