फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से भागी चार बच्चों की मां ने चार बच्चों के पिता से की शादी, वीडियो देख पति हैरान; सामाजिक बहिष्कार

Mon, 07 Jul 2025 05:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के विंढमगंज स्थित एक गांव में जब यह मामला सामने आया तो समाज के लोगों ने दोनों का बहिष्कार कर दिया। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले दोनों अपने-अपने घर से भागकर मंदिर में शादी किए थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: झारखंड की सीमा पर स्थित यूपी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों के पिता ने पड़ोसी गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां के साथ शादी रचाई है। दोनों एक-दूसरे के प्रेम में पड़कर कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे। मंदिर में शादी करने के बाद दोनों ने इसका वीडियो भेजा तो घरवाले सन्न रह गए। 

विज्ञापन


इस घटना को लेकर रविवार को आसपास के कई गांवों के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसके बाद दोनों के कृत्य से समाज पर बुरा असर पड़ने का हवाला देते हुए उनके सामाजिक बहिष्कार कर एलान किया।

धरतीडोलवा गांव निवासी संजय (34) ट्रक चलाता है। उसका बगल के बुटबेढ़वा गांव निवासी ललिता (30) के साथ कुछ दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। ललिता का पति भी ट्रक ड्राइवर है। करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए। बाद में एक मंदिर में शादी रचाने का वीडियो घरवालों को भेजा। 

विज्ञापन

चर्चा का बना विषय

वीडियो देखते ही लोग सन्न रह गए। ललिता के पति की शिकायत पर पुलिस दोनों को ढूंढकर थाने लाई, जहां दोनों ने एक साथ ही रहने की इच्छा जताई। काफी प्रयास के बाद उनके फैसला न बदलने पर पुलिस ने बालिग होने का हवाला देते हुए उन्हें छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने रविवार को पंचायत बुलाई। 

धरतीडोलवा गांव के शिव मंदिर पर रविवार को पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों गांवों के अलावा यूपी और झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के आठ गांवों के लोग शामिल हुए। प्रेमी युगल की हरकत पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि अब उन दोनों और लड़के के परिवार वालों से कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का संबंध नहीं रखेगा। 
विज्ञापन

वीडियो वायरल

ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि संजय की दो शादी पहले ही हो चुकी है। पहली पत्नी पर आरोप लगाकर छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसे तीन बेटी और एक बेटा है। उनकी उम्र 14-17 साल के बीच है। वहीं, ललिता के भी दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है। 

बताया कि दोनों की इस हरकत से पूरा समाज शर्मसार हुआ है। इससे गांव, समाज की भावी पीढ़ी को गलत संदेश जाएगा। लिहाजा पंचायत ने सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद दोनों से सभी संबंध तोड़ने का निर्णय लिया गया है। पंचायत में राकेश पासवान, मुन्ना पासवान, विनोद गोंड, दीपक गुप्ता, गोपीचंद, देव कुमार, राधेश्याम, कैलाश, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता बनारसी पासवान ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें