फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मजबूरी: वाराणसी कैंट स्टेशन पर चार बेटियों को छोड़कर चली गई मां, सभी की उम्र तीन से छह वर्ष के बीच

Sat, 18 Mar 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ टीम की नजर चार रोती बच्चियों पर गई। आरपीएफ के जवानों की पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि मां हम लोगों को छोड़कर कहीं चली गई है।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मां चार बेटियों को लावारिश हालत में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को छोड़कर चली गई। इनकी उम्र तीन से छह वर्ष के बीच में हैं। जिन्हें रोते हुए देख आरपीएफ के जवानों ने बरामद किया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उप निरीक्षक शंभू दयाल मीणा और कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चार बच्चियां रोते हुए मिलीं।

विज्ञापन


इन बच्चियों की उम्र क्रमशः 3, 4, 5, 6 साल के बीच है। आरपीएफ के जवानों की पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि मां हम लोगों को छोड़कर कहीं चली गई है। जांच-पड़ताल में पता चला कि सभी बच्चियां चंदौली जिले के चहनिया थाना इलाके के एक गांव की हैं। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा के मुताबिक बच्चियों को गुड़िया चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता रेखा भारती को सुपुर्द कर दिया गया है।

दक्षिण भारतीय महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गईं
बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को कोलकाता के एक श्रद्धालु के बैग से चोरी के प्रयास में दक्षिण भारत की दो महिलाएं पकड़ी गईं।

Trending Videos

महिलाएं श्रद्धालु का हाथ झटक कर भागने की कोशिश की लेकिन प्रॉक्टोरियल बोर्ड की महिला सुरक्षा कर्मियों की तत्परता की वजह से उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों को लंका थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। लंका थाने की पुलिस दोनों से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

मोंगलावीर गांव में शनिवार को चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन से गिरकर उसके पहिये के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की (उदनी) गांव निवासी शंकर पासवान (28) मोंगलावीर गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन

शंकर मिक्सर मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। काम कर रहे अन्य मजदूर उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिर्जामुराद दीपक कुमार राणावत ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें