फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के 4 दिन बाद बच्चे से मिली मां : BHU के डाॅक्टरों ने बचाई दोनों की जान, हुआ था जटिल ऑपरेशन; जानें खबर

Tue, 10 Dec 2024 04:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : आईएमएस बीएचयू में काफी मुश्किल के डाॅक्टरों ने दोनों की जांच बचाई। अपने बच्चें को देखकर मां की आंखें डबडबा गईं। इसके लिए मां ने डाॅक्टरों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के एमसीएच विंग में महिला और बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के एमसीएच विंग में डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को जटिल सर्जरी कर मां और नवजात की जान बचाई। सर्जरी के बाद मां आईसीयू और बेटा एनआईसीयू में था। डिलीवरी के चार दिन बाद शनिवार शाम को नवजात मां की गोद में जैसे ही पहुंचा तो मां ने उसे गले लगा लिया। फिलहाल दोनों अस्पताल में रहेंगे और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के भदरवा की 25 साल की महिला के बच्चेदानी में नहीं बल्कि बच्चा आंत के पास पेट की थैली में फंसा था। स्त्री रोग विभाग की डॉ. ममता सिंह के निर्देशन में मंगलवार को तीन घंटे की सर्जरी के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डॉ. ममता ने बताया कि अब बच्चा मां के पास पहुंच गया है। बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन पूरी टीम के सहयोग से दोनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें