फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भजनों की फुहार से हुआ मां दक्षिणेश्वरी का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज की ओर से पंचक्रोशी परिक्रमा पथ पर स्थापित मां दक्षिणेश्वरी काली का शृंगार रविवार को हुआ। मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई थी। कलाकारों ने भजनों से मां का वंदन किया। रात में डमरुओं की निनाद और घंटा-घड़ियाल के साथ 108 बातियों और सवा किलो कपूर से मां की महाआरती हुई। भजन संध्या में पुनीत जेटली पागल बाबा, अनिल राज, प्रदीप बाबा, रोमा सहानी ने भजनों से मां काली की महिमा का बखान किया। देर रात तक भजनों की अमृत वर्षा में भक्त डूबे रहे। शृंगार में व्यवस्थापक राजेश गिरी, मनोज जायसवाल, राकेश गुप्ता, अभिमन्यु तिवारी, प्रत्यूष गिरि, आरची गिरि, देवीशा गिरि, सान्वी चौबे, सोनाक्षी तिवारी आदि आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें