फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जूनियर गोविंदा ने नृत्य से दर्शकों को किया मुग्ध

विज्ञापन
महमूरगंज स्थित एक लॉन में पूज्य सिंधी सेंटर पंचायत वाराणसी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्र
विज्ञापन
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंच के तत्वावधान में मेला कमेटी की ओर से महमूरगंज स्थित एक लॉन में रविवार को सिंधी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इष्टदेव झूलेलाल साईं के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संरक्षक एस. कुमार सुखवानी ने संस्था का परिचय दिया। मेला कमेटी के चेयरमैन कुमार सचदेवा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों व संस्थाओं की ओर से सिंधि, देशभक्ति एवं प्रेरणादायी नाट्य और गीत प्रस्तुत किए गए। मुंबई से आए जूनियर गोविंदा ने अपने नृत्य से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सिंधी व्यंजनों की भी व्यवस्था रही। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र (दयालु), कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मनोज राय धूपचंडी (पूर्व मंत्री एवं प्रवक्ता समाजवादी पार्टी), शरद शर्मा, सुरेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, मनीष सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विनय राय, अंबरीश सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन में भरत बदलानी, विजय वाधवानी व विनय सचदेवा शामिल रहे। संचालन रवि सेहता और प्रिया ज्ञानचंदानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें