मॉर्निंग कोर्ट का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। यह नई व्यवस्था आगामी 1 मई से प्रभावी होगी। भीषण गर्मी को देखते हुए मॉर्निंग कोर्ट संचालन को लेकर मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) और बनारस बार एसोसिएशन (बीबीए) की संयुक्त साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने मॉर्निंग कोर्ट के संचालन को बहुमत के आधार पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस बाबत प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद को जिला जज के माध्यम से पत्र भेजा गया।