फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में आज से 4 मई तक आंधी के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी में 29 अप्रैल से 1 मई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। आंधी के साथ ही बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा। बीते 14 दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 4 से लेकर 10 डिग्री तक ऊपर ही दर्ज किया जा रहा था। मंगलवार को हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। हवा में नमी 50 फीसदी तक रही। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें