वाराणसी। बीएचयू के पत्रकारिता विभाग में आज से शुरू तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में 200 से ज्यादा शोध पत्र पढ़े जाएंगे। इसके लिए देश-विदेश से आए 20 से ज्यादा प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद बीएचयू पहुंच चुके हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल इसका उद्घाटन करेंगे। 18 जनवरी तक सोशल मीडिया के युग में पत्रकारिता और जनसंचार में बदलते रुझान विषय पर संवाद करेंगे। ब्यूरो