जून में 112 मिलीमीटर बारिश के मानक के सापेक्ष 366 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि जुलाई में 299 के सापेक्ष 264 मिली मीटर हुई। कुल मिलाकर जून और जुलाई में तो अच्छी बारिश कही जा सकती है लेकिन अगस्त महीने में औसत मानक 264 मिलीमीटर बारिश में केवल 176.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में भी 232 मिलीमीटर का मानक है लेकिन नौ दिन में कुल 14 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गई है। जिस तरह का माहौल बना हुआ है आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना कम ही है।