फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले आया मानसून, फिर भी गिर गया ग्राफ, अब सितंबर में भी बारिश की संभावना कम

Thu, 10 Sep 2020 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इस बार अनुमान के मुताबिक कम हुई बारिश, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में इस बार समय से पहले मानसून आया। शुरुआत में अच्छी बारिश भी हुई लेकिन इसके बाद अब बारिश होने के आकंडो का ग्राफ गिर गया है। जुलाई और अगस्त में औसत मानक से कम बारिश हुई और अब सितंबर में भी अच्छी बारिश की संभावना कम ही दिख रही है।

विज्ञापन

आमतौर पर पूर्वांचल में 20 जून मानसून के आने का समय माना जाता है लेकिन इस बार पांच दिन पहले मानसून आया और जून में अच्छी बारिश भी हुई।


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार 20 जून से लेकर 30 सितंबर तक का समय मानसून का माना जाता है। इसमें 907 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए जबकि नौ सितंबर तक 820 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। अगस्त महीने में औसत मानक से कम बारिश होने के बाद एक बार फिर सितंबर महीने में भी बारिश कम हुई है।

विज्ञापन

जून में 112 मिलीमीटर बारिश के मानक के सापेक्ष 366 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि जुलाई में 299 के सापेक्ष 264 मिली मीटर हुई।  कुल मिलाकर जून और जुलाई में तो अच्छी बारिश कही जा सकती है लेकिन अगस्त महीने में औसत मानक 264 मिलीमीटर बारिश में केवल 176.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में भी 232 मिलीमीटर का मानक है लेकिन नौ दिन में कुल 14 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गई है। जिस तरह का माहौल बना हुआ है आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना कम ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें