Varanasi News: शिल्पकार अरुण सिंह, दुष्यंत मिश्रा, शैलेंद्र राय, प्रवीण तिवारी, सुधीर सिंह एवं रामयश मिश्र ने सर्वप्रथम जवानों को सलामी देकर समारोह का शुभारंभ किया।
स्वामी नारायणानंद तीर्थ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जागृति फाउंडेशन एवं शिल्पकार अरुण सिंह के संयोजन में अस्सी घाट पर सेना के जवानों को सलामी दी गई।
विज्ञापन
शिल्पकार अरुण सिंह ने अपने भित्ति चित्र प्रदर्शनी को सेना समर्पित करते हुए कहा कि हम अपने जवानों से हैं और हमारे जवान विजयी हों यही मां गंगा से हमारी कामना है।
शनिवार को शिल्पकार अरुण सिंह, दुष्यंत मिश्रा, शैलेंद्र राय, प्रवीण तिवारी, सुधीर सिंह एवं रामयश मिश्र ने सर्वप्रथम जवानों को सलामी देकर समारोह का शुभारंभ किया। संयोजक रामयश मिश्रा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से कामना की गई कि हमारी सेना को बाल प्रदान करें।