फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए मांगे रुपये, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के ग्राम पंचायत हाथी बाजार में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद सीएमओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि निजी कार्य के लिए फिटनेस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी हाथीबाजार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोंद लिया गया है। आरोप है कि हाथीडीह गांव निवासी विकास सिंह से बुधवार को देर शाम मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर यहां किसी ने रुपये की मांग की। इसका एक आडियो भी वायरल हुआ है। इस बारे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि प्रमाणपत्र के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। वहीं जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने का कोई शुल्क नहीं लगता है। यदि फिटनेस किसी सरकारी कार्य के लिए बनवाया जाता है तो कुछ शुल्क जमा करना पड़ता है। कहा कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है, अगर शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें