वाराणसी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम नम हवाओं के चलने से सिहरन लग रही है। जबकि दोपहर में तेज धूप होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार सुबह ऐसे ही मौसम देखने को मिला। इधर पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनो में बढ़ोतरी भी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहा 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है वही न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार इस सप्ताह ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। तापमान में भी उतार चढाव बना रहेगा।