फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी जी से मांगो, वही देंगे डस्टबिन’

Tue, 07 Jul 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मोदी जी से मांगो, वही देंगे डस्टबिन’... पंचगंगा घाट पर प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाने वाले युवाओं की टोली को यह जवाब दिया नगर निगम के कोतवाली जोन के लिए सफाई सुपरवाइजर ने। नाराज युवाओं ने सोमवार को नगर निगम जाकर महापौर रामगोपाल मोहले से इसकी शिकायत की। महापौर ने सफाई सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबन की चेतावनी दी है। साथ ही, 24 घंटे के भीतर घाट सफाई के काम में लगे युवाओं को दो डस्टबिन हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


औसानगंज स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के कुछ विद्यार्थी प्रत्येक रविवार को पंचगंगा घाट की सफाई करते हैं। उनका कहना है कि बीते दो महीने से वह घाट पर कचरा एकत्र करने के लिए नगर आयुक्त से लगायत कोतवाली जोन और क्षेत्रीय सुपरवाइजर से डस्टबिन की मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बीते रविवार को जब उन्होंने फिर एक बार सफाई सुपरवाइजर से इसके लिए कहा तो जवाब मिला कि ‘मोदी जी से मांगो, वही डस्टबिन देंगे। फिलहाल डस्टबिन नहीं है, कहीं से दान में मिल जाएगा तो देखा जाएगा’। महापौर ने युवाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सफाई व्यवस्था से जुड़े नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह हिदायत भी दी कि आमजन के साथ सलीके से पेश आएं। किसी भी स्तर पर शिकायत सामने आई तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें