फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आगामी 23 को मॉकड्रिल, बजेगा चेतावनी वाला सायरन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर जिले में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन गूंजेगा व चयनित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पुलिस लाइंस सहित चयनित क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया जाएगा।
विज्ञापन

जैसे ही सायरन बजेगा, नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों अथवा शेल्टर में शरण लेनी होगी। खुले स्थान पर होने की स्थिति में लोगों को जमीन पर लेटकर स्वयं को सुरक्षित करना होगा। खतरा टलने के बाद आल क्लियर संकेत के रूप में सायरन पुनः बजाया जाएगा। मॉक ड्रिल की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। स्कूलों, कालेजों और सार्वजनिक स्थलों पर पहले से ही व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अभ्यास है, वास्तविक आपदा की स्थिति नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें