फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपी किताब की दुकानों पर उमडी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉक डाउन की वजह से स्कूल भले ही न खुल रहे हो लेकिन बाजार में कापी-किताब की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के दुकानों को खोलने का निर्देश जारी करने के बाद से ही लोग बच्चों को लेकर कॉपी-किताब खरीदने निकल पड़े। मंगलवार को भी कॉपी-किताबों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि यहां कई अभिभावक बच्चों के साथ पहुंचे और कॉपी किताब के साथ ही उन्होंने स्कूल के ड्रेस की भी खरीदारी की। गुरुबाग, रथयात्रा, लंका, सिगरा स्थित स्टेशनरी की दुकानों पर लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ गुरूबाग स्थित दुकानों पर दिखी जहां दुकान पर तैनात कर्मचारी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में व्यस्त रहे। स्कूल कब से खुलेंगे इस बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन लॉक डाउन में बच्चे घरों पर तैयारी कर सकें इस वजह से लोग किताबों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें