फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मनरेगा से काम छीना, भर्ती रोकी, यही इस सरकार का रोजगार मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि मेहनतकश मजदूर को काम नहीं मिल रहा। बुनकरों को बाजार नहीं मिल रहा और युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। मनरेगा जैसी योजना, जो गरीबों की जीवनरेखा होनी चाहिए थी, उसे जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है ताकि गांवों से रोजगार खत्म हो जाए और पलायन बढ़े।
विज्ञापन

रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के छठवें दिन बुधवार को लहरतारा से पदयात्रा की शुरुआत के दौरान संजय सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्तियां रोक दी गई हैं। आउटसोर्सिंग के नाम पर स्थायी नौकरियां छीनी जा रही हैं और युवाओं को असुरक्षा के हवाले किया जा रहा है। भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक और प्रक्रिया में देरी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार से आम आदमी पार्टी मांग करती है कि या तो नौजवानों को रोजगार दो या फिर उन्हें प्रति माह 10000 बेरोजगारी भत्ते के रूप में दो। उन्होंने बताया कि पदयात्रा बृहस्पतिवार को सारनाथ में संपन्न होगी। अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मीडिया क्वार्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, वंशराज दूबे, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें