फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा के प्रमोद, सपा के आशुतोष और लाल बिहारी ने लिया पर्चा; 11 लोगों ने लिए पर्चे

Thu, 01 Oct 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एमएलसी चुनाव के लिए वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया जारी है। स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने पर्चा लिया है। वहीं, शिक्षक सीट पर भाजपा के प्रमोद कुमार मिश्रा और सपा के लाल बिहारी यादव समेत 16 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के साथ सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। दूसरे दिन बुधवार को स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने पर्चा लिया। वहीं, शिक्षक सीट पर भाजपा के प्रमोद कुमार मिश्रा और सपा के लाल बिहारी यादव समेत 16 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए। हालांकि, दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। दूसरे दिन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11 लोगों ने पर्चे लिए। 

विज्ञापन


सपा के आशुतोष सिन्हा के अलावा बेनी माधव, देव कुमार, चंद्र प्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, रंजीत कुमार यादव, प्रीति सिंह, वहीदुल्लाह खान, तुषार गोस्वामी, अरविंद कुमार और डॉ. पंकज गौतम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। 

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रमोद कुमार मिश्रा और सपा के लाल बिहारी यादव, ऋतिका दुबे, कपिल देव यादव और चेतनारायण सिंह ने पर्चा लिया। ये तीनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में 30 ने लिए पर्चे
नामांकन के पहले दिन स्नातक सीट के लिए नौ और शिक्षक सीट के लिए पांच लोगों ने पर्चे लिए थे। दूसरे दिन 11 और पांच लोगों के पर्चा लेने के बाद अब तक स्नातक सीट के लिए कुल 20 और शिक्षक सीट के लिए 10 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं। यानी दोनों सीटों को मिलाकर दो दिनों में 30 दावेदार पर्चा ले चुके हैं। हालांकि, अभी तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के पर्चा लेने के बाद अब आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें