फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह बसपा से निष्कासित

Wed, 03 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

 अन्नपूर्णा सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का आरोप था। अन्नपूर्णा सिंह पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली ब्रजेश सिंह की पत्नी हैं।
बसपा के जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने बताया कि पार्टी के वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर अवनीश कुमार की ओर से निष्कासन की सूचना भी जारी हो गई है।
उधर, अपने निष्कासन के बाबत अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि उन्हें भी पार्टी से इसकी जानकारी मिली है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन

मैं पूरी निष्ठा के साथ बीते छह साल से बसपा से जुड़ी हुई हूं। जल्द ही पार्टी हाईकमान से मिलकर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करूंगी। मालूम हो कि अन्नपूर्णा सिंह सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन

 ब्रजेश के वाराणसी-चंदौली-भदोही स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में उतरने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें