फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विधायक ने 62 किसानों को बांटे निशुल्क सरसों के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने शुक्रवार को चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय में निशुल्क बीज वितरण किया। अजगरा विधान सभा विधायक त्रिभुवन राम ने 62 किसानों को सरसों के बीज के मिनीकिट वितरित किए। विधायक ने कहा कि तिलहनी और दलहनी फसलों की खेती से किसानों की आय बढ़ती है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। रबी फसलों के बीजों पर 50 फीसदी अनुदान दे रही है। किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि केशव प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, विपिन राय, सौरभ सिंह, देवमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें