फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूमि विवाद में लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या, चार घायल

विज्ञापन
61- केराकत क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में जमीनी विवाद में युवक की हत्या के बाद कोतवाली के बाद रोती बिल? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या, चार घायल
घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का किया घेराव, लगाया जाम
मृतक के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने परिजनों के साथ कोतवाली का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारि यों ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मृत युवक का शव कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भड़ेहरी गांव में उमाशंकर निषाद व अच्छेलाल निषाद के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे उमाशंकर निषाद पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे के साथ अच्छे लाल निषाद के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने परिवार के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। अच्छेलाल निषाद के 18 वर्षीय पुत्र विष्णू निषाद का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अच्छेलाल निषाद (48), राहुल निषाद (21), संदीप (22) व राजू निषाद(18) भी घायल हो गए। परिजन गंभीर रूप से घायल विष्णू निषाद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साए गांव के लोगंो ने परिजनों के साथ कोतवाली का घेराव किया और कोतवाली चौराहे के पास सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही केराकत कोतवाल बिंदकुमार, थानाध्यक्ष चंदवक ओमनारायण सिंह व मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ने समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त करवाया। सीओ केराकत रामभुवन यादव का कहना है कि मृतक के पिता अच्छेलाल निषाद की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को भी अच्छेलाल और उमाशंकर निषाद के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच को शांति भंग में चालान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें