फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: वाराणसी से पूर्वांचल को साधेंगे पीएम मोदी, सात जुलाई को करेंगे जनसभा, तैयारियों में जुटी भाजपा

Sat, 01 Jul 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

PM Modi News: अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन के पहले सप्ताह में सात जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। यहां रिंग रोड किनारे वाजिदपुर गांव में पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से पूर्वांचल की जनता को साधेंगे। वह सात जुलाई को रिंग रोड किनारे हरहुआ चौराहे के पास वाजिदपुर क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुट गई है। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को अपराह्न बाद चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे। इस बीच वाराणसी को विकास की सौगात देंगे। साथ ही जनसभा करके लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का आगाज करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी को 3000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी, यूपी के दूसरे सिपेट का करेंगे लोकार्पण

लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे

प्रधानमंत्री बरेका सभागार में शहर के प्रबुद्धजनों से मुलाकात व संवाद करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां बताएंगे। प्रधानमंत्री बरेका अतिथि गृह में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आठ जुलाई को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। वाराणसी व आसपास के जिलों से कार्यकर्ता, पदाधिकारी जनसभा में आएंगे। जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को जनसभा स्थल चयन के लिए रिंग रोड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वाजिदपुर में करीब 600 एकड़ जमीन पर जनसभा कराने पर सहमति बनी। अब तहसील की टीम किसानों से आयोजन की सहमति लेने में जुट गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सात जुलाई को वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं। मगर, अभी विस्तृत कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिली है।

काशी क्षेत्र में हैं लोकसभा की 14 सीटें

भाजपा के काशी क्षेत्र में लोकसभा की 14 सीटें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं। वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतकर प्रधानमंत्री बने हैं। 2024 का चुनाव भी वाराणसी से लड़ सकते हैं। इसलिए जनसभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में काशी क्षेत्र में भाजपा व सहयोगी दल अपना दल (एस) का प्रदर्शन अच्छा था।
विज्ञापन

पार्टी व सहयोगी दल ने 14 में से 12 सीटें जीतने में सफलता हासिल की थी। जौनपुर और गाजीपुर सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। मिर्जापुर और सोनभद्र से अपना दल (एस) के सांसद चुने गए हैं। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से ही सांसद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें