प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा कर लोगों से नमो एप के जरिये अपने विचार और सुझाव साझा करने को कहा है।