फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब किशोरी का नदी में मिला शव: परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए की पहचान, हत्या का आरोप, जांच जारी

Thu, 27 Oct 2022 04:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के संजय गौतम की पुत्री काजल (16 वर्ष) 25 अक्तूबर की शाम को साईकल से किसी काम से बगल के बाजार में गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद 26 अक्तूबर को थाना सिन्धौरा में गुमशुदगी दर्ज काराई थी। गुरुवार की सुबह  लोहता थाना क्षेत्र के कोरौत पुल के नीचे वरुणा नदी में एक किशोरी की शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन
मृतक काजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के कोरौत पुल के नीचे एक किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल ग ई।  स्थानीय लोगों की सूचना पर  पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शव की काफी शिनाख्त काराने की कोशिश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर खबर देखकर परिजनों ने थाने पर पहुंच कर शिनाख्त किया।

विज्ञापन

ग्राम मरुई पोस्ट मरुई थाना सिन्धौरा जिला वाराणसी के संजय गौतम की पुत्री काजल (16 वर्ष) 25 अक्टूबर की शाम को साईकल से किसी काम से बगल के बाजार में गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद 26 अक्तूबर को थाना सिन्धौरा में गुमशुदगी दर्ज काराई थी। गुरुवार की सुबह  लोहता थाना क्षेत्र के कोरौत पुल के नीचे वरुणा नदी में एक किशोरी की शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। सोशल मीडिया द्वारा परिजनों को पता चला। परिजनों ने बताया कि किसी ने हत्या करके शव को वरूणा नदीं में फेंक दिया है। परिजनों का कहना है की हमारी पुत्री काजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दवाई चल रही थी। मृतक तीन बहन एक भाई में दूसरे नम्बर पर थी। कक्षा नौ में पढती थीं। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें