फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता हुई बेटी को 24 घंटे बाद व्हाट्सएप ने मिलाया मां-बाप से

Sun, 09 Apr 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
व्हाट्सएप ने पिता और पुत्री को मिलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता  हुई कक्षा आठ की छात्रा को वॉट्सएप ने उसके परिवार से 24 घंटे बाद ‌मिलवा दिया। गुरुवार को यह छात्रा घर में मामूली विवाद होने पर नाराज हो गई थी घर से लापता हो गई।  पिता बसंत ने बेटी को फटकार लगाई थी जिससे वह नाराज हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह वह घर से लापता हो गई। इसकी सूचना दानगंज पुलिस चौकी पर दी गई। लड़की की फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ व्हाट्सएप के जरिए कई ग्रुपों पर वायरल किया गया।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के पराऊगंज के समीप कनुवानी गांव में लड़की का पता चला। परिजनों से संपर्क करने के बाद लड़की को उसके घर तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें