फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छूटे हुए अभ्यर्थियों को मिलेगा अंतिम बार काउंसिलिंग का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए दोबारा काउंसिलिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को अंतिम मौका देने का निर्णय लिया है। स्नातक के छह पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग 30 अक्तूबर को होगी। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को हुई तीसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को एक मौका दिया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एके त्यागी के निर्देश पर बीए, बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन, बीकॉम, बीएफए, बीएफए, बीम्यूज और बीएससी गणित की खाली सीटों पर दाखिले होंगे। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों और अभिलेख के साथ उपस्थित होना है। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
चार विषयों की काउंसिलिंग 31 से
बीए एलएलबी समेत पांच विषयों की काउंसिलिंग 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। बीसीए, बीएससी बायोलॉजी, डिप्लोमा इन कर्मकांड पाठ्यक्रम की भी काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचनाएं भेज दी गई हैं। वेबसाइट पर भी सूचना अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें