फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा संगम के लिए आईआईटी हैदराबाद से जुड़ा बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना पर आधारित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवाओं को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने युवा संगम की पहल की है। इसके तहत युवा दूसरे राज्यों में जाकर वहां के जीवन, संस्कृति, विकास और विरासत के पहलुओं से रूबरू हो सकेंगे। इसके तहत बीएचयू को आईआईटी हैदराबाद से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

युवा संगम के तहत उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल एक दूसरे के यहां भ्रमण करेंगे। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में युवा संगम के लिए डॉ. नंद लाल (संयुक्त कुलसचिव, सामान्य प्रशासन) को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश से चयनित होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर है। राज्य से 1572 विद्यार्थियों तथा 5 शिक्षकों को 5-7 दिन के लिए तेलंगाना राज्य के विभिन्न आयामों को देखने समझने का अवसर प्राप्त होगा। युवा संगम कार्यक्रम नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित है।
युवा संगम के लिए गठित टीम
उत्तर प्रदेश में युवा संगम कार्यक्रम के लिए विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी को संपर्क सूत्र बनाया गया है। बीएचयू द्वारा युवा संगम के लिए गठित समिति का समन्वयक प्रो. चलपति राव को बनाया गया है। इसके अलावा प्रो. जेके राय, प्रो. पीवी राजीव, प्रो. वीएन मिश्रा, प्रो. सीएसआर मूर्ति, डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य, डॉ. जसमिंदर कौर, प्रो. नीलम श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण सिंह राना, डॉ. बाला लखेंद्र और डॉ. डीवीएल वेणुगोपाल समिति के सदस्य बनाए गए हैं। सहायक कुलसचिव अशोक कुमार शर्मा सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें